सैकड़ों भाजपाइयों ने थामा रालोद का दामन -अरुण चौधरी भूल्लन

Share

गाजियाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत रालोद ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में एक बेहद दिलचस्प घटना क्रम उस समय दिखाई दिया जाए। रालोद ने कई विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में सदस्यता प्रदान की। इस मौके पर रालोद महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के चलते आज पूरे प्रदेश में हाहाकार मच चुका है जबकि ब्यूरोक्रेसी तानाशाही पर उतर आई है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि आज सैकड़ों की तादात में भाजपा और उनसे जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को अपना आदर्श मानते हुए रालोद का दामन थाम लिया है।

गौरतलब है कि रालोद की सदस्यता ग्रहण करने में सुमित चौधरी, नगर संयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,प्रांजल रावत मंडल कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुरादनगर ,धीरज चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मुरादनगर, विक्रांत चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, ललित रावत भाजपा भारतीय जनता पार्टी युवा मंडल कार्यकर्ता ,मोहन चौधरी उस मोनू बूथ अध्यक्ष, भूपेंद्र रावत , विपुल रोहित अजीत खाद्यान्न युवा कार्यकर्ता मुरादनगर मंडल अजीत खतियान ,दक्ष तोमर ,हरीश चौधरी ,रिंकू गौतम ,अंकुर चौधरी, नीरज चौधरी, धीरज चौधरी ,कपिल सिंघल ,आदेश कुमार ,जितेंद्र कुमार ,जतिन कुमार, ललित भीम, अंकित गुर्जर ने लोकदल की सदस्यता ली ।

इस मौके पर अजय पाल प्रमुख जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल ,अमरजीत सिंह बिद्धी चेयरमैन गन्ना परिषद, चौधरी तेजपाल राष्ट्रीय सचिव, राजेश तोमर ,लोकेश कटारिया ,रजत धीमान ,नितिन शर्मा, दीपू शर्मा ,गौरव करोटिया ,चंद्रपाल प्रधान, देवा तेवतिया, राजवीर सिंह भंवरी रावत, गजे सिंह, अतुल सहलोत ,उपस्थित रहे।