गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधारोपण कर वर्षगांठ की बधाई दी। इस उपलक्ष में मेजर मोहित शर्मा पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जनरल वीके सिंह ने अपने पूरे जीवन में हर मोर्चे पर विजय हासिल की है दरअसल का नाम ही विजय कुमार सिंह है इसी तरह उन्होंने निजी जीवन में भी बेहद जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है ईश्वर से प्रार्थना है कि जनरल वीके सिंह और मैडम भारती सिंह की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।
गौरतलब है कि इस मौके पर महामंत्री पप्पू पहलवान, सीमा,मंजू शर्मा, सुमन सती, संजय शर्मा, प्रेम त्यागी, डीएन कॉल, भूषण शर्मा,सुनील शर्मा,सुभाष त्यागी, राजीव गुप्ता, संजीव गुप्ता,सुभाष शर्मा,श्याम शर्मा और अमन भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

