कल धूमधाम से मनाया जाएगा अखिलेश यादव का जन्मदिन- हाजी आसिफ चौधरी

Share

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव का कल जन्मदिन है। जिसके लिए विभिन्न सपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं इसी कड़ी में निगम पार्षद एवं जीडीए बोर्ड सदस्य हाजी आसिफ चौधरी ने भी सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाने का ऐलान किया है इस क्रम में श्री चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से अपने कैंप कार्यालय वार्ड नंबर 48 मिर्जापुर में सभी क्षेत्र के सम्मानित साथियों के साथ सुबह 11:00 बजे मनाएंगे। जिसमें पूर्व राज्य मंत्री एमएलसी राकेश यादव भी उपस्थित रहेंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर देश की समझदार जनता अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने जा रही है क्योंकि मौजूदा भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है,अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि किसान परेशान हाल सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में आज पूरे प्रदेश को सपा सरकार याद आ रही है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर हो चुका था लेकिन भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर उत्तर प्रदेश चुनाव में जीत दर्ज की थी। परंतु प्रदेश की जनता को अब अपनी भूल का एहसास हो गया है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनने जा रही है।