काम की खबर: सुधरेगी आर्थिक हालत, बस अपने सिग्नेचर में ले आएं ये बदलाव

Share

Vastu Tips For Financially Strong: अगर आपकी भी आर्थिक हालत बिगड़ी हुई है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार एक उपाय कर आप अपनी आर्थिक हालत को मजबूत कर सकते हैं| आपको उपाय यह करना है कि आप अपने सिग्नेचर में बदलाव ले आइये| देखिये, छोटी-छोटी चीजों में कुछ बड़ा होना छिपा होता है| अगर हम इन्हीं छोटी-छोटी चीजों में कुछ सही ढंग का बदलाव लाते हैं तो हमें लाभ जरूर पहुंचता है| अब क्या आप अमीर नहीं बनना चाहते..आप नहीं चाहते कि आपकी आर्थिक हालत बढ़िया हो| आपने अभीतक इसके लिए अनेकों उपाय किये होंगें| तो यह भी करके देख लीजिये| आखिर, यह उपाय वास्तु शास्त्र में वर्णित है| और वास्तु शास्त्र के अनुसार किया गया हर काम शुभ फल ही देता है|

आखिर सिग्नेचर में क्या करना है?

आपके सिग्नेचर पर आपके कई सारे काम टिके होते हैं| आर्थिक मामले में सिग्नेचर एक अभिन्न हिस्सा है| यानि कि इस दुनिया में रहते हुए आपकी जिंदगी में सिग्नेचर की महत्वपूर्ण भूमिका है| तो आइये जानते हैं कि आपका सही तरीके से किया गया सिग्नेचर कैसे आपकी आर्थिक स्थिति को चमकाता है| वास्तु के अनुसार, आप सिग्नेचर जब करें तो उसके नीचे एक सीधी लाइन बनाते हुए उसके नीचे दो बिंदु लगाने शुरू कर दीजिए| जैसे ही आपको लगने लगे कि आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार है तो आप अपने सिग्नेचर के नीचे लगे बिंदुओं की संख्या एक-एक करके बढ़ाते जाएं। परंतु ध्यान रहे, ये बिंदु 6 से ज्यादा नहीं हो सकते