चौधरी अजीत सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

Share

गाजियाबाद। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर विभिन्न राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है इस कड़ी में भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल भाजपा वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया ने भी किसान नेता एवं सात बार के सांसद चौधरी अजीत सिंह के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की है।

इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री बागपत से 7 बार सांसद रहे चौधरी अजीत सिंह के निधन से बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने हमेशा किसानों की राजनीति की तथा अपने पिता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए हमेशा किसान हितों में कार्य किया। पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वही चौधरी अजित सिंह के निधन की सुनकर भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया दुःख प्रकट किया और कहा कि अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह के पुत्र है। अजित सिंह हमेशा किसानों के दुख दर्द के लिए खड़े रहे। अजित सिंह के चले जाने से किसानों में दुःख का माहौल है।
अजित सिंह जैसा नेता की छतीपूर्ति होना सम्भव नही है।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का आज निधन हो गया। वे 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और गुरुग्राम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।