5.5 करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक मुफ्त देगी कंपनी

Share

नई दिल्ली। इस संबंध में एयरटेल ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि वह कम आये वाले 5.5 करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक मुफ्त देगी। बता दें कि इस पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ 100 एमबी डाटा मिलेगा। इस योजना पर करीब करीब 270 करोड़ रुपये लागत आएगी।भारती एयरटेल कोविड-19 महामारी के बीच एक दूसरे से जुड़े रहने में मदद करने के लिए अपने नेटवर्क पर कम आय वाले 5.5 करोड़ ग्राहकों को 49 का मुफ्त रिचार्ज देगी। इसके साथ ही 79 रुपये का रिचार्ज कूपन खरीदने वाले एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों को अब दोगुना फायदा मिलेगा।कंपनी ने कहा, ‘एयरटेल एक बार मदद के रूप में कम आय वाले 5.5 करोड़ ग्राहकों को 49 रुपये का पैक मुफ्त देगा। हम 5.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच बनाने के लिए सशक्त बनाएंगे।’ उसने कहा कि ये फायदे आने वाले हफ्ते में मिलेंगे।