इस अभिनेत्री को था रेप के आरोपी से प्यार, जानिए पूरी कहानी

Share

मुंबई। लगभग सभी स्टार्स का फिल्मी करियर राजनीति में आने के बाद चौपट होता भी देखा गया है। लेकिन आज हम जिस अदाकारा के बारे में बात करने जा रहे हैं, उन्होंने ना सिर्फ फिल्मों में अपना जलवा बिखेरा बल्कि राजनीति में भी जीत हासिल की। बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) को आज कौन नहीं जानता। 
नुसरत जहां ने साल 2010 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता बनी थीं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वालीं नुसरत ने देश के सर्वोच्च संस्था संसद तक में अपनी खास जगह बना ली है। 2011 में नुसरत जहां को उनकी पहली फिल्म बंगाली ‘शोत्रु’ मिली। पहली फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में उनके साथ 50 और लड़कियां थीं। हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए नुसरत जहां ने सुपरस्टार जीत के अपोजिट काम हासिल किया था।

कहा जाता है नुसरत जहां की लोकप्रियता देखते हुए सीएम ममता बनर्जी ने एक्ट्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नुसरत ने भी चुनाव लड़ा और ना सिर्फ लड़ा बल्कि जीत हासिल कर सांसद में पहुंच गईं। नुसरत ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से उन्हें हराया था। 2019 में चुनाव आयोग को दिये हलफनामे में नुसरत जहां ने बताया था कि वह 12वीं पास हैं और उनके पास करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। अच्छा फिल्मी और राजनीति करियर होने के बाद भी नुसरत का नाता विवादों से भी रहा।

साल 2012 में नुसरत जहां का नाम एक रेप केस से जुड़ा था। फरवरी 2012, में पार्क स्ट्रीट पर एक चलती कार में एक एंग्लो-इंडियन महिला के साथ गैंग रेप किया गया था। इसके आरोप में कादर खान समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। सभी ये बात जानकर हैरान रह गए थे कि नुसरत जहां कादर खान की गर्लफ्रेंड थीं।

सिर्फ यही नहीं कहा जाता है नुसरत 2012 में अपने ब्वॉयफ्रेंड से निकाह करने वाली थीं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया था कि घटना के बाद वो कादर खान से नहीं मिली थीं, जबकि पुलिस को जांच में मालूम पड़ा था कि दोनों ने मुंबई में एक कमरा बुक किया था। इसके बाद नुसरत कोलकाता लौट आई थीं और कादर खान पटना चले गए थे। दोनों का रिश्ता वही खत्म हो गया। इस पूरे घटनाक्रम पर नुसरत जहां ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाई थी। नुसरत ने मामले को जीवन का सबसे बुरा दौर बताते हुए कहा था कि, उन्हें उस वक्त ऐसा लग रहा था जैसे उनका मानसिक बलात्कार हो रहा है।

इस खुलासे के बाद से ये मांग चल रही थी कि नुसरत को दोषी को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। लेकिन बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस का ये फैसला बहुत सारे लोगों के लिए आश्चर्य की तरह सामने आया। इस समय नुसरत जहां बांग्ला फिल्मों में नाम कमा रही थीं। इसी साल उनकी छः फिल्में एक साथ आई थीं।अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के कारोबारी निखिल जैन से 19 जून, 2019 को तुर्की में हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। इसके दो दिन बाद यानी 21 जून को दोनों ने क्रिश्चियन तरीके से भी शादी रचाई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। फिर नुसरत ने 25 जून को संसद में शपथ ली थी।

खास बात रही कि नुसरत जहां मांग में सिंदूर, हाथों में मेहंदी और लाल रंग का चूड़ा पहने संसद पहुंची थीं। उन्हें देखकर लोग हैरान हो गए थे लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सिंदूर और मंगलसूत्र की वजह से कुछ कट्टरपंथियों ने नुसरत को लेकर फतवे तक जारी कर दिए थे। वे जब भी किसी धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेतीं तो इसका विरोध किया जाता।