गाजियाबाद। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ एडवोकेट व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता नाहर सिंह यादव की धर्मपत्नी का निधन हो गया। वे कोरोना से पीडित थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर शहर के अधिवक्ताओं, नेताओं व अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव व उनके परिवार को यह देख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
सरस जनवाद परिवार भी उनके निधन पर दुख व्यक्त करता है।