भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दी अनुराग त्यागी को बधाई

Share

गाजियाबाद। मुरादनगर क्षेत्र के गांव भदौली से उम्मीदवार अनुराग त्यागी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। जिसके बाद वे भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से मिलने पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। इस मौके पर संजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है। जहां युवाओं को अधिक से अधिक मौका दिया जाता है। ऐसे में उन्हें पूरी उम्मीद है कि अनुराग त्यागी जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरते हुए जनसेवा का काम करेंगे। वही अनुराग त्यागी ने महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी और क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया है उसके लिए सबका आभारी हूँ।

निश्चित रूप से मैं अपनी कार्यशैली द्वारा क्षेत्र वासियों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। बीडीसी चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब श्री त्यागी को ब्लॉक प्रमुख का दावेदार बताया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि उनका मकसद राजनीति नहीं बल्कि क्षेत्र वासियों की सेवा करना है। इसलिए वे यह तैयार हैं और उन्हें जो भी अवसर जनता देगी उसका लाभ वे जनसेवा द्वारा जनता को ही देना चाहेंगे। गौरतलब है कि अनुराग त्यागी लगातार जन सेवा में सक्रिय रहते हैं। जिसके चलते क्षेत्रवासियों का उन्हें भरपूर सहयोग और स्नेह मिल रहा है।