केडी त्यागी सहित 6 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Share

मुरादनगर। नगर विकास खंड कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र वापस लेने के साथ चुनाव चिन्ह आवांटन किए गए। मुरादनगर में 35 लोगों ने नाम वापस लिया। मुरादनगर में छह प्रत्याशी निवर्रोध निर्वाचित हो गए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए तीन व चार मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। लोगों ने दिल खोलकर नामांकन पत्र जमा किए थे। एक सीट पर कई-कई दावेदार सामने आ गए थे।

कल नामांकन पत्र वापसी व चुनाव चिन्ह आवांटन का दिन रखा गया था। मुरादनगर विकास खंड में 292 ने नामांकन किया था और 35 ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। वार्ड 6,7 से केडी त्यागी निविर्रोध निर्वाचित हो गए। अब 251 प्रत्याशी मैदान में रह गए। मुरादनगर ग्राम प्रधान : 376 व 77 ने नाम वापसी लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य :292 व 35 ने नाम वापस लिया के अलावा छह निविर्रोध चुने गए।