गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे गौतम बुध नगर के ग्राम हैबतपुर में महिलाओं के समूह को चेतना और जागृति फैलाने के उद्देश्य आनंद सेवा समिति की अध्यक्षा ममता सिंह ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें गांव में पैदा होने वाली छोटी कन्याओं का नवजात कन्या जन्म उत्सव मनाया।कार्यक्रम में बड़ी महिलाओं को संगठित होकर ग्राम हैबतपुर महिला कमेटी का गठन किया और जो बेटियां कौशल जूडो कराटे इत्यादि सीखना चाहती हैं उनकी भी लिस्ट बनाई गई।
अहमदपुर की ग्राम संयोजिका रेनू चौहान ने अपनी साथी महिलाओं के साथ ममता सिंह का स्वागत किया ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर समस्याओं का सामना करने के लिए ममता सिंह ने संदेश दिया। 2 पौधे लेकर आज के दिन ग्राम वासी महिलाओं को भेंट किए और पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में करीब 200 महिलाएं और बेटियां उपस्थित रही। जिनमें प्रमुख रूप से संगीता पांचाल ,देवेंद्र योगा, रेखा नेगी ,श्रेया और अन्य आनंद सेवा समिति की और सदस्य और पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
