बेहद महत्वपूर्ण है कोरोनावायरस अभियान- संजीव शर्मा

Share

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत लाखो लोगों को देश में ही बनी कोरोना वसीन लगाई गई है। टीकाकरण अभियान आगे भी चलता रहेगा। भाजपा ने अब इस अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को में जोडऩे का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महानगर से एक पदाधिकारी को अभियान का प्रमुख बनाया जाएगा।

जिस भी सरकारी अस्पताल में यह वैसीन लगाई जाएगी उसकी सूची बनाकर 60 से अधिक उम्र वाले तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले जिन्हें बीमारी है, उन नागरिकों को टीकाकरण कराने में सहयोग किया जाएगा। नियुक्त किए गए भाजपा कार्यकर्ता पोर्टल और आरोग्य सेतु एप को
कंप्यूटर तथा मोबाइल के माध्यम से आवश्यक डॉयूमेंट के साथ सभी को रजिस्ट्रेशन कराने में भी मदद करेंगे।

टीकाकरण के समय वरिष्ठ नागरिकों तथा बीमार व्यितयों को अस्पताल अथवा टीकाकरण केंद्र पर ले जाकर फिर उन्हें वापस घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी करेंगे। इस टीकाकरण अभियान को कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रचार प्रसार से जन जागरण चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसीन की प्राथमिकता किसको मिलेगी इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के वर्तमान में जारी किए गए नियमों के आधार पर ही इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन जागरण के लिए अस्पताल परिसर के बाहर उचित स्थान पर व्यवस्था करके वैसीन लेने वालों के लिए बैठने तथा स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।