पश्चिम चंपारण। बगहा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पहले से शादीशुदा युवक एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी किया अब दहेज के लिए उसको घर से निकाल दिया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सेमरा थाने के भवानीपुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में महिला ने पति सहित सास, ससुर आदि को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। बताया जाता है कि सानिया देवी की शादी उक्त गांव निवासी किशोर देव उर्फ किशोर कुमार से हुई।
वह पहले से शादी-शुदा है और उसने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली। बाद में स्थानीय स्तर पर पंचायती हुई और उसे खर्च आदि देने की बात स्वीकार कर लिया। इस बीच वह कई बार गर्भवती हुई। लेकिन उसका गर्भपात भी करा दिया गया। इधर हाल के दिनों में पति व अन्य लोग मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष प्रभात समीर ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।