कुम्भ संक्रांति आज, पढ़ें 12 फरवरी 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Share

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 12 फरवरी 2021 और दिन शुक्रवार है। आज कुम्भ संक्रांति है। सूर्य देव आज मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। अब वे 14 मार्च तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। मार्च में सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आज दयानन्द सरस्वती की जयंती भी है। आज शुक्रवार के दिन आप को माता लक्ष्मी, देवी दुर्गा और शीतला माता की आराधना करनी चाहिए। इनकी कृपा से धन, वैभव, समृद्धि, शक्ति और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।