गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में नगर निगम बैठक का आयोजन किया गया। जहां बैठक काफी हंगामेदार रही। इस दौरान पार्षदों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। वही महापौर आशा शर्मा भी कहीं ना कहीं पार्षदों के आरोपों के साथ सहमत नजर आई। वही बैठक में पार्किंग की अवैध वसूली और इंडस्ट्री टैक्स वसूली के मामले में अधिकारियों पर पार्षदों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए।
बैठक में पार्षद राजीव शर्मा ने कवि नगर जोनल अधिकारी एचके गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नजर आए। जहां उन्होंने अपनी मांगे ना माने जाने पर धरना भी दिया, हालांकि साथी पार्षदों ने राजीव शर्मा को तुरंत ही धरने से उठे लिया। वही राजीव शर्मा ने मांग की कि कवि नगर के जोनल अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए क्योंकि उनके रहते नगर निगम को राजस्व की हानि उठाना पड़ रही है।
जबकि बैठक के दौरान नगर निगम पार्षदों को नगर आयुक्त एवं महापौर संयम और धैर्य बरतने की सलाह देते हुए भी नजर आए। इसके अतिरिक्त पार्किंग की अवैध उगाही के मामले नगर आयुक्त ने बेहद तेजी से कार्रवाई करने की बात भी कही।