गाजियाबाद। मुरादनगर हादसे के दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग गीतांजलि वेलफेयर एजूकेशनल समिति ने की है। इसके अलावा बदायूं में महिला के साथ हुई हैवानियत को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। समिति के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक पत्र जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के कार्यालय में दिया। समिति की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही है।
कहीं कोई भ्रष्टाचारियों द्वारा कराए गए घटिया निर्माण कार्य के नीचे दबकर अकाल मृत्यु तिल तिल-कर मर रहा है। तो कहीं बहन बेटियों को निर्भया की तरह हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोपियों को पुलिस प्रशासन ही नही शासन का भी कतई खौफ नही है। अगडी जाति के लोग अपराध करने से बाज नही आ रहे। शासन प्रशासन का यदि भय हो तो भी क्राइम स्वत: ही घट जाएगा।
समिति की पदाधिकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीमा, रिचा सूद, किरण पोपली, रमा गुप्ता, रीता कोहली, शबनम, बीना आदि शामिल रहे।