किसान सम्मेलन में शामिल होंगे हजारों भाजपाई-संजीव शर्मा

Share

गाजियाबाद। किसान आंदोलन के बीच अब भाजपा, किसानों को साधने की तैयारी में जुट गई है। मेरठ में 18 (कल) दिसंबर को कंकरखेड़ा बाईपास स्थित संस्कृति रिसार्ट में किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इस किसान सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के कई प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और उनकी टीम ने भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। जिसके लिए सूची बनाई जा रही है।इस बारे में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि लगभग 400 निजी वाहनों से भाजपाई कल मेरठ के लिए रवाना होंगे। कुल मिलाकर 2000 के आसपास भाजपाई किसान सम्मेलन में पहुंचेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के आदेश के मुताबिक किसान सम्मेलन किसानों की कृषि कानून को लेकर गलतफहमी को दूर करने के लिए किया जा रहा है।

निश्चित रूप से मोदी सरकार के फैसले के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में व्यापक बदलाव आएगा लेकिन विपक्ष अपनी तुच्छ राजनीति के चलते किसानों के बीच भ्रम की स्थिति बना रहा है लेकिन भाजपा ने तय किया है कि किसी भी कीमत पर किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। किसान सम्मेलन के जरिए किसानों में जागरूकता फैलाई जाएगी ताकि उन्हें अच्छी तरह समझ जाए की कृषि कानून उनके हितों की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। साथ ही विपक्ष का झूठा चेहरा भी उजागर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पूरा देश देखेगा कि किस तरह से किसानों की गलतफहमियां दूर की गई और किसान कृषि कानून को सहर्ष से कार्य करेंगे। गौरतलब है कि किसान सम्मेलन में भाजपा महानगर के सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी वार्ड अध्यक्ष एवं उनकी टीम से जुड़े लोग शामिल होंगे जिसके लिए भाजपा कार्यालय पर सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।