स्व. इंद्रमणि बडोनी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Share

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पिपत की है।

अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में स्व. बडोनी का योगदान कभी भुलाया नही जा सकता। राज्य की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का श्रेय भी स्व. बडोनी को जाता है। स्व. बडोनी को उनके त्याग एव बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में स्व. बडोनी का नाम स्वॢणम अक्षरों में अंकित है। स्व. बडोनी 1994 के राज्य आंदोलन के सूत्रधार थे। वे देवभूमि के संस्कारों के अग्रदूत व पहाड़ के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिये उनकी संकल्पना एवं राज्य निर्माण के संघर्ष में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

राज्यपाल से की मुलाकात

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से राजभवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने समसामयिक विषयों पर चर्चा की। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन एल देसाई ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं महिला कल्याण से जुड़े मसलों पर चर्चा की।