स्वच्छ भारत अभियान प्रधानमंत्री ने बनाया देशव्यापी- विजय भारद्वाज

Share

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में अरुण सिंह राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद एवं अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराव ने अपना पदभार संभाला। उनको आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और फागन सिंह कुलस्ते ( इस्पात मंत्रालय) भारत सरकार,राम विचार नेताम, दिलीप सिकिया (सांसद) राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा और स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक यशवंत सिंह दरबार, स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के कार्यकारी संयोजक विजय भारद्वाज और स्वच्छ भारत अभियान के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्री भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो जनहित में प्रत्येक अभियान को पूरी तन्मयता के साथ चला रही है। स्वच्छ भारत अभियान महात्मा गांधी का सपना है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी अभियान बनाने का काम किया है। आज भारत में हर व्यक्ति स्वच्छता का ध्यान रख रहा है और यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है निश्चित रूप से आने वाले समय में हम देश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विश्व को दिखा देंगे कि हम 130 करोड़ भारतवासी जब किसी बात को पूरा करने की ठान लेते हैं तो उसे शत-प्रतिशत पूरा करके ही दम लेते हैं।