किसानों को बहका कर विपक्ष कर रहा है स्तरहीन राजनीति-संजीव

Share

गाजियाबाद। एक तरफ किसान आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष भाजपा पर लगातार हमला कर रहा है। ऐसे में भाजपा के नेताओं ने विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए कमान संभाल ली है। इस क्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि विपक्ष भोले-भाले किसानों को बहका कर स्तर हीन राजनीति कर रहा है। जिसके लिए देश की जनता विपक्ष को कभी माफ नहीं करेगी।

इस संबंध में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी सरकार की नीतियों का फायदा जन जन तक पहुंच रहा है। ऐसे में मोदी सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक बिल पास किया है। जिससे अब अन्नदाता निर्णायक भूमिका है। जहां बिल लागू होने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। क्योंकि गत 70 साल में विपक्ष ने किसान को गुलाम बनाने का काम किया है और अब ऐतिहासिक दिन के लागू होने पर पूरी तरह से विपक्ष बौखला गया है। ऐसे में विपक्ष किसानों को बहला-फुसलाकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है और उन्हें राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अधिकतर पंजाब में कांग्रेसी विभिन्न मंडियों में कमीशन एजेंट एवं बिचौलियों की भूमिका में है। जिनको जबरदस्त नुकसान पहुंचने वाला है अब तक किसानों के हिस्से का लाभ लूटते थे लेकिन बिल के लागू होने के बाद उनके अवैध धंधे बंद हो जाएंगे। बस इसी वजह से उन्होंने किसानों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है। वही महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस मोदी सरकार के हर कदम का विरोध कर रही है। वहां देख कर ऐसा लगता है कि विपक्षी दलों में सोचने की शक्ति खत्म हो चुकी है।

अन्नदाता को मजबूत बनाने का काम हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है लेकिन कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल इस मामले में भी झूठ मक्कारी और स्वार्थ का षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों को देश पहचान चुका है इसीलिए हर चुनाव में विपक्ष को जनता कड़ा सबक सिखाने का काम कर रही है। मोदी सरकार का फैसला किसानों के लिए वरदान है और निश्चित रूप से इसका लाभ किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में नजर आएगा।