पंकज शर्मा बने प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

Share

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान में पंडित पंकज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रभाग बनाया गया है। जिसके चलते उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वही श्री शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है और प्रण लिया है कि वे प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस मौके पर पंकज शर्मा ने कहा कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। जहां उन्होंने पूरे प्रयत्न के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया। निश्चित रूप से यह एक बड़ा अभियान है जिसको जन जन पहुंचाने के लिए वे और उनकी टीम लगातार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं। अब उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के बेहद आभारी हैं।वे हर संभव प्रयास करेंगे कि इस नई जिम्मेदारी का निर्वाह किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार सक्रिय है। जिसके चलते पूरी क्षमता के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान को और अधिक सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस मौके पर प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू, अब्दुल कलाम अंसारी, मीडिया प्रभारी के के के सिंह मौजूद थे ललित शर्मा,अखिलेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित राघव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।