मयंक गोयल है युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत-मनोज यादव

Share

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी का गठन के साथ हुई मनोनीत पदाधिकारियों के स्वागत का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल का युवा नेता मनोज यादव ने स्वागत किया है। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि मयंक गोयल युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिनकी ऊर्जा, कार्यक्षमता और कर्मठता से सभी युवा प्रेरणा लेते हैं।

भाजपा युवा नेता मनोज यादव ने कहा कि इस तरह से भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान मेहनत की है,वह किसी से छिपी नहीं है। कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों तक भोजन अनाज आदि पहुंचाना हो या फिर संगठन को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय मंत्री रहते हुए 19 जिलों में लगातार भ्रमण कर मेहनत करना हो, सभी जगह श्री गोयल सक्रिय,अडिग और निर्भीकता से काम करते हुए नजर आए हैं।

निश्चित रूप से भाजपा में मेहनत करने वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती है। जिसके चलते श्री गोयल को क्षेत्रीय मंत्री से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि श्री गोयल इस नई जिम्मेदारी को भी पूरी लगन, निष्ठा और बेहद कर्मठता के साथ निभाएंगे। वही अब भाजपा में युवाओं को और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। जिनसे वे अपनी कार्यक्षमता का परिचय देते हुए पार्टी और संगठन को और मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं।