केंद्रीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जनरल वीके सिंह

Share

मसूरी। भाजपा की केंद्रीय कमेटी द्वारा समस्त मंडल सेक्टर और बूथों पर प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के चलते भाजपा के केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, विधायक मंजू सिवाच, जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डासना मंडल में शिरकत करने पहुंचे। जिनका स्वागत बड़े ही गर्मजोशी के साथ डासना मंडल में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

भाजपा नेता डासना मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान और मनोनीत पार्षद संजय चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा सोलत पाशा, द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट की गई। इस बीच केंद्रीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जनरल वीके सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश कमेटी द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाा रहा।

भाजपा का हर कार्यकर्ता पदाधिकारी मजबूती के साथ के बूथों पर वोटरों को साथ लाने ले जाने हैं उन्हें तैयार करें। आशा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रर मोदी केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में विकास केे जो वादे किए गए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है।  इस दौरान विधायक मंजू सिवाच,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सोलत पाशा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मान सिंह, सलाउद्दीन सैफ़ी, जितेन्द्र चित्तोड़ा, निज़ाम सैफ़ी, दिनेश प्रधान, पवन सोम,आदि मौजूद रहे।