हमेशा गरीबों के साथ रहा है कांग्रेस का हाथ-ममता सिंह

Share

गाजियाबाद। गत 3 नवंबर को लोनी क्षेत्र में लगी आग के पीड़ितों से मिलने कांग्रेस की महिला सभा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और आवश्यक वस्तुएं भी वितरित की। इस मौके पर पीड़ित पक्ष ने किसी प्रकार की सहायता की सहायता ना मिलने की गुहार भी कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष लगाई।

इस मौके पर श्रीमती सिंह ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में आज हर वर्ग परेशान है। गरीब लोगों की झोपड़ियों में आग लग जाती है लेकिन इनकी ओर नजर उठाकर भी कोई सरकारी अधिकारी या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नहीं देखता है। जिस सरकार में गरीबों की सुनवाई ना हो वह सरकार बहुत अधिक दिन तक नहीं टिकती है। क्योंकि गरीबों को कष्ट होता है तो ईश्वर भी रूठ जाता है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में जिलाधिकारी से मिलेंगे और आग पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगी।

जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पीड़ित झुग्गी वालों को कांग्रेस की ओर से सहायता के लिए आश्वासन दिया। साथ में तत्काल पहनने योग्य कपड़ों का वितरण भी किया। गौरतलब है कि गत 20 नवंबर को लोनी से भोपुरा क्षेत्र में वीडियो में भीषण आग लग गई थी जिसके चलते 2 दर्जन से अधिक परिवार इस समय गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।