गाजियाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक बिहार सफल रही। जहां मुख्य रूप से शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया गया। इस मामले में महानगर संगठन की भूमिका बेहद सकारात्मक नजर आई। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष और उनकी टीम को बधाई देते हुए आह्वान किया कि अगले 10 दिन तक अथक प्रयास के बाद हम सब लोग समग्र परिवार द्वारा अपने प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने का काम करेंगे।
इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि आज का संगठन एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत के साथ खड़ा है। जहां सभी प्रत्याशियों के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति बनाई गई है। निश्चित रूप से हमारी तैयारियां उच्च श्रेणी की हैं। जिसके चलते हम विरोधियों को भारी अंतर से पछाड़कर सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक की थी। जहां उन्होंने भाजपा महानगर संगठन की तैयारियों की सराहना की गयी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि यह समय अति आत्मविश्वास में आने का नहीं है।
सभी कार्यकर्ताओं को पता है कि जब तक हम जी तोड़ मेहनत नहीं करेंगे तब तक विराट स्तर पर कामयाबी नहीं मिलेगी। इसके चलते सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट गए हैं। इसके लिए हमने एक कमेटी का गठन भी किया है जहां विभिन्न पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इसके चलते हम आगामी 1 दिसंबर को एमएलसी चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे।