गाजियाबाद। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज शर्मा का कहना है कि आज देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश व देश का विकास जितना भाजपा की सरकारों में उतना आज तक नहीं हुआ। यही कारण है कि देश की जनता में भाजपा के प्रति विश्वास और बढा है। इससे बौखलाए विपक्षी दल प्रदेश व देश में माहौल को बिगाडने का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके लिए वे लोगों को भडकाने का काम भी कर रहे हैं, मगर प्रदेश व देश की जनता उनकी असलियत को जान चुकी है।
यही कारण है कि विपक्षी दलों के लाख प्रयास करने के बाद भी जनता उनके झांसे में नहीं आ रही है। एक बयान में उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के नेतृत्व का ही कमाल है कि आज भारत की पहचान एक शक्तिशाली देश के रूप में बनी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जिसका लोगों को बहुत लाभ हुआ है। इन योजनाओं के कारण ही गरीब लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। अयोध्या में बनने वाला भव्य मंदिर प्रदेश को विश्व में नई पहचान दिलाने के साथ अयोध्या ही नहीं प्रदेश व देश को रोजगार देने का काम भी करेगा।