गाजियाबाद :- वार्ड नंम्बर 66 के युवा भाजपा नेता इमरान चौधरी को वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर क्षेत्र वासियों ने श्री सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि अब वार्ड के निवासियों को पानी बिजली सड़क की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा बता दें कि वार्ड नंबर 66 में कांग्रेस पार्टी का पार्षद हैं, जिससे खिलाफ इमरान चौधरी उनकी टीम ने कई बार विरोध प्रदर्शन भी किया है।
इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता इमरान चौधरी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी देने के लिए महानगर संगठन और महानगर अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के आभारी हैं। निश्चित रूप से वार्ड में कई समस्याएं हैं जिनके निराकरण के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के पार्षद ने क्षेत्र की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए। क्षेत्र में लगातार समस्याएं बढ़ रही है लेकिन वार्ड पार्षद चैन की बीन बजा रहे हैं। परंतु अब टीम भाजपा क्षेत्रवासियों को इस बात का एहसास दिलाएगी कि उनसे गत निगम चुनाव में गलती हो गई थी लेकिन भाजपा का हर कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों के साथ है और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 66 से कांग्रेस प्रत्याशी मुस्तकीम ने निगम चुनाव में जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से ही भाजपा और कांग्रेस के युवा क्षेत्रीय नेता वार्ड में अक्सर जनसमस्याओं को लेकर आमने-सामने नजर आते हैं।