नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेटेड रखने की आदत हैl अब उन्होंने दिवाली के अवसर पर अपने पति निक जोनास के साथ खूबसूरत फोटो शेयर की हैl इसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी है और उन्होंने इयरिंग, चूड़ी और रिंग भी पहन रखी हैl वहीं उन्होंने हाथ में दीया भी ले रखा हैl उनके बगल में निक जोनास खड़े हैं और उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहन रखी हैl
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट भी किया हैl उन्होंने लिखा है, ‘हमारे परिवार की ओर से आपकोदीपावली की सभी को शुभकामनाएंl’ इसके बाद उन्होंने लंदन यूनाइटेड किंग्डम का लोकेशन भी शेयर किया हैl हाल ही में एक इंटरव्यू में निक ने बताया था कि वह जल्द अपना परिवार का व्यापार खड़ा करने वाले हैंl 1 दिसंबर 2020 को दोनों की शादी को 2 वर्ष पूरे हो जाएंगेl
प्रियंका चोपड़ा जल्द कीनु रीव्स की फिल्म मेट्रिक्स 4 और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगीl प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री हैंl उन्होंने कई बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही हैl पिछली बार उन्होंने फरहान अख्तर के साथ फिल्म में काम किया थाl इस फिल्म में जायरा वसीम की भी अहम भूमिका थीl यह फिल्म फ्लॉप हो गई थीl
प्रियंका अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है लेकिन वह हमेशा सभी त्योहार मनाती है। करवा चौथ के मौके पर प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी एक फोटो शेयर किया था। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, ‘सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। आई लव यू @nickjonas’ इन तस्वीरों में से एक में वह हाथ में एक थाली के साथ खड़ी थी और भगवान शिव को आराध्य दे रही थी। दूसरी फोटो एक रोमांटिक तस्वीर थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl प्रियंका चोपड़ा ने कई शो भी किए हैंl