पहली बारिश हुई मानसून की विदाई के बाद, कहीं ट्रेस तो कहीं एक मिमी तक वर्षा रिकार्ड

Share

हल्द्वानी: पश्चिमी विक्षोभ का सिस्टम विकसित होने के साथ मौसम में बदलाव आया है। रविवार रात कुमाऊं में कई जगह हल्की बारिश हुई। 30 सितंबर को मानसून की विदाई के बाद यह पहली बारिश है। सोमवार सुबह तराई भाबर से लेकर पर्वतीय जिलों में हल्की धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना जाहिर की है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ रविवार से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया था। पूर्वानुमान सही साबित हुआ। शनिवार सुबह से ही पर्वती जिलों में हल्के बादल छाए हुए थे। शाम के समय कई जगह बूंदाबांदी हुई। हालांकि यह बारिश बहुत कम है। इससे फसलों को किसी तरह का विशेष फायदा होने वाला नहीं है, लेकिन इससे मौसम में नमी का स्तर जरूर थोड़ा बढ़ गया है। सोमवार सुबह तराई भाबर के मौसम में 78 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई। जबकि इससे पहले नमी 40 प्रतिशत पर आ गई थी।

कुमाऊं में न्यूनतम तापमान और बारिश

स्टेशन          तापमान                बारिश

पंतनगर        11.5                   1.0 मिमी

पिथौरागढ़     6.8                     ट्रेस

चंपावत          5.6                    1.5 मिमी

हल्द्वानी         11.5                   ट्रेस

अल्मोड़ा         7.0                     –

नैनीताल         8.5                     ट्रेस

मुक्तेश्वर          5.0                     –

मंगलवार से शुष्क रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आया बदलाव सोमवार शाम से फिर बदल जायेगा। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार से मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आएगी। इससे प्रति जिलों में ठंड बढ़ सकती है।