समाजवादी पार्टी ने किया सत्याग्रह, 2 घंटे रखा मौन व्रत

Share

गाजियाबाद:- समाजवादी पार्टी ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती को लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क में प्रदेश सरकार के खिलाफ सत्याग्रह के अंतर्गत 2 घंटे का मौन व्रत किया। इस दौरान काफी समय बाद समाजवादी पार्टी में जहां एक और एकजुटता दिखाई थी। वही बेहद अनुशासन के साथ सत्याग्रह का मौन व्रत धारण किया गया।

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम और निकम्मी है क्योंकि प्रदेश में बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार होते हैं। जिसके बाद मासूम बच्चियों को बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया जाता है लेकिन योगी सरकार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित पक्ष को ही धमका कर मामले को दबाने का प्रयास करती है।

आधी रात को हाथरस की पीड़िता बच्ची का जबरदस्ती अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि जिलाधिकारी पीड़ित परिवार को ही धमकाते हुए नजर आए। ऐसी सरकार को प्रदेश की जनता अब बर्दाश्त नहीं कर सकती।

आगामी विधानसभा चुनाव में योगी की निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हर सिपाही तैयार है जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। दमनकारी, अत्याचारी सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर आवाज बुलंद की जाएगी।

वही इस मौके पर मौजूद सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि “भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान है क्योंकि सरकार ने उन्हें राम भरोसे छोड़ दिया है। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं । बच्चियों का बलात्कार किया जा रहा है, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है। पत्रकारों को गोली मारी जा रही है, व्यापारियों को लूटा जा रहा है लेकिन योगी सरकार मौन है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”

गौरतलब है कि इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, शाहनवाज चौधरी, परवेज चौधरी, प्रदीप शर्मा, अभिषेक गर्ग, आदर्श शर्मा, हिमांशु पराशर, आशु अब्बासी,मनमोहन गामा, आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल है।