मुंबई:- टीवी जगत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का जल्द ही आगाज होने वाला है। इस बार शो में फैंस को नए नए बदलाव देखने को मिलेंगे। बिग बॉस के घर में एक ऐसी मेहमान आ रही हैं, जो पहले भी काफी चर्चा का विषय रही हैं।
जिनकी पहचान ही लाल कपड़े, तिलक और हाथ में रहने वाला एक त्रिशूल है। बता दें कि उनके इस त्रिशूल को लेकर एयरपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो चुके हैं और अब यह त्रिशूल राधे मां के घर में एंट्री के बीच आ गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तो तय हो चुका है कि राधे मां घर में आने वाली है, लेकिन अभी उनके त्रिशूल को लेकर बातचीत चल रही है। बिगबॉस की टीम चाहती हैं कि राधे मां अपना यह त्रिशूल घर में ना ले जाएं और इसे बाहर ही रखें। हालांकि, राधे मां ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं और दोनों के बीच इस त्रिशूल को लेकर बात हो रही है।
चैनल की ओर से कहा जा रहा है कि नियमों के अनुसार, कोई भी प्रतिभागी घर के अंदर ऐसा घातक हथियार नहीं ले जा सकता है। हालांकि, राधे मां के इस पर अपने धार्मिक व्यूज हैं और कहा जाता है कि इस त्रिशूल में उनकी सारी ताकते हैं।