महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को रेप की धमकी देने वाले नाबालिग छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया

Share

नई दिल्ली : – जाने- माने क्रिकिटर महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल में खराब प्रदर्शन से नाराज होकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स करने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार से बाद से बौखलाए शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा निकाला और भद्दे कमेंट्स किए थे। गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया एक्ट के तहत इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की, जिससे धोनी के फेन्स में काफी गुस्सा देखा गया। देशभर में इस मामले पर निंदा की गई।

धोनी के परिवार से मंजुरी मिलने के बाद पुलिस ने रातू थाने में इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था। फिर रांची पुलिस की टेक्निकल टीम इस मामले की जांच में जुटी। जांच में पता चला कि आईपी एड्रेस गुजरात का है। उधर, बेटी को लेकर धमकी को देखते हुए रांची में धोनी के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

बता दें कि इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया शख्स नाबालिग है और 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। इसे मुंद्रा के नामना कपाया गांव से गिरफ्तार किया गया है। रांची पुलिस की सूचना पर गुजरात पुलिस ने सगीर नामक युवक को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस सगीर को रांची पुलिस के हवाले करेगी।