महिला मतदाताओं में कमज़ोर पड़ रही है सपा महिला सभा

Share

गाजियाबाद। प्रत्येक चुनाव की तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निश्चित रूप से इस संबंध में विभिन्न दलों ने जहां महिलाओं को केंद्रित करते हुए विशेष रणनीति बनाई है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने तो महिलाओं के लिए कई कार्यक्रमों का संचालन भी शुरू कर दिया है। जिसका प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन इस मामले में समाजवादी पार्टी की महिला सभा का जनपद में प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। जहां बताया जा रहा है कि पदों का वितरण एवं निष्क्रिय लोगों को महिला सभा में शामिल करना पार्टी के लिए चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर आ सकता है।

इस क्रम में सपा महिला सभा ने लोनी और मोदीनगर शहर अध्यक्ष बनाए हैं लेकिन दोनों ही विधानसभाओं में अभी तक कमेटियों का गठन नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि पार्टी जिन स्तरीय लोगों को महिला सभा में पद देने के इच्छुक है वे लोग पार्टी की ओर आकर्षित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में प्रभावशाली महिलाओं के बिना समाजवादी पार्टी की डगर और अधिक मुश्किल हो सकती है। क्योंकि गत लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत के हिसाब से महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मोदीनगर और लोनी क्षेत्र का वोट प्रतिशत अन्य विधानसभाओं के मुकाबले भी काफी अच्छा रहा था। जहां महिलाओं की संख्या भी ठीक-ठाक की ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर समाजवादी पार्टी को बेहतर प्रदर्शन करना है तो निश्चित रूप से इसका एक बड़ा महत्वपूर्ण पक्ष महिला मतदाता रहेंगे।

इस संबंध में सपा जिला अध्यक्ष राशिद मलिक का कहना है कि समाजवादी पार्टी में महिला सभा एक बेहद महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ है। जिसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी बखूबी निभा रही हैं। जल्दी ही संगठन का स्थानीय स्तर पर विस्तार करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। जहां नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं उनकी कमेटी का बहुत जल्द गठन कर लिया जाएगा और दीपावली से पहले ही घोषणा भी कर दी जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ज़मीनी स्तर पर तैयारी कर रही है। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को गाजियाबाद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश से प्रचंड बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव से प्रदेश के मुखिया बनेंगे।

गौरतलब है कि खोड़ा क्षेत्र में अभी तक समाजवादी पार्टी की महिला सभा का कोई अस्तित्व नहीं है हालांकि क्षेत्र से डोरेस फ्रांसिस को जिला महासचिव बनाया गया है लेकिन खोड़ा क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए महिला संगठन के लिहाज से समाजवादी पार्टी क्षेत्र में बेहद कमजोर दिखाई दे रही है।