हाथरस, जेएनएन :- आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, विधायक राखी बिड़लान, पंजाब में आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता हरपाल सिंह चीमा के साथ दिल्ली के विधायक रोहित म्हरौलिया व पवन शर्मा भी थे। इन सभी ने बूलगढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से भेंट की। इसके साथ ही इन सभी ने पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष का भी आश्वासन दिया।

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को राशन तथा सब्जी भी प्रदान की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकार का बयान झूठा और हास्यास्पद है। सरकार ने जनता को मुद्दों को भटकाने की कोशिश है। हमारी तो यही मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दीजिए।
आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को राशन तथा सब्जी भी प्रदान की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकार का बयान झूठा और हास्यास्पद है। सरकार ने जनता को मुद्दों को भटकाने की कोशिश है। हमारी तो यही मांग है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा दीजिए।
हाथरस पीड़िता के परिवार से भेंट करने के बाद वापस आते समय जब संजय सिंह मीडिया से बात कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर काली स्याही भी फेंकी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी।
उनके गांव से बाहर आते ही राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के दीपक शर्मा ने कार में बैठे संजय सिंह और राखी बिड़लान पर स्याही फेंकी। इसके साथ ही वहां पर कुछ लोगों ने संजय सिंह को संबोधित करते हुए जमकर नारेबाजी की। यह लोग पीएफआइ के दलालों वापस जाओ का नारा भी लगा रहे थे।
संजय सिंह ने कहा कि यहां पर किसी को भी आने नहीं दे रहे हैं। सब को डंडों से मार रहे हैं। योगी जी क्या कहना चाहते हैं, वह अपने आप को चौकीदार कहते थे। उत्तर प्रदेश की सरकार दोषीयों को बचाने में जुटी हुई है। संजय सिंह ने कहा कि 22 सितंबर की रिपोर्ट देखिए जिसमें साफ कहा जा रहा है कि बेटी का दुष्कर्म हुआ है।
उन्होंने कहा कि गुड़िया का बयान माना जाना चाहिए क्योंकि अपनी जान गंवाने से पहले उसने दरिंदों का नाम बताया, उन पर कारवाई होनी चाहिए। सीबीआई ने केस को टेकओवर भी नहीं किया है, यह सिर्फ और सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार का मुंह जबानी बयान है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा दंगों की बात कर रही है, ये तो भाजपा का जन्मसिद्ध काम है। भाजपा का काम दंगे और जातिवाद फैलाने का रहा है।