Ghaziabad : एसआरएस यादव को सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

Share

गाजियाबाद :- समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता एवं लखनऊ कार्यालय प्रभारी श्रीराम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां सपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इस संबंध में सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक का कहना है कि बाबूजी सपा के वरिष्ठ नेता ही नहीं बल्कि हम सब लोगों के पिता के समान थे। वह सभी सपाइयों को अपनी औलाद की तरह समझते थे। वह किसी को भी जरूरत पड़ने पर बेझिझक डांट भी देते थे लेकिन उनकी दी हुई सलाह हमेशा पार्टी हित में होती थी। उनकी मृत्यु से सपा को एक ऐसी हानि हुई है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने श्री यादव की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप से इस खबर से पूरी तरह से बेहद दुखी हैं। समाजवादी पार्टी के सभी युवा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आज ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने परिवार का एक सदस्य को खो दिया है। बाबूजी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता उनकी बताई हुई बातें हमेशा हमें समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करेंगी।

भाजपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने इस मौके पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे जब भी लखनऊ जाती थी तब सर्वप्रथम बाबू जी से ही आशीर्वाद लेती थी। स्थानीय स्तर की समस्याओं को बाबूजी बखूबी समझते थे और उनके निराकरण भी बताते थे जिनकी सलाह हमेशा काम आती थी। बाबूजी का जाना पार्टी के लिए एक महान क्षति है।

गौरतलब है कि इस मौके पर जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व जिला अध्यक्ष साजिद हुसैन, राकेश प्रमुख, मुकीम चौधरी, प्रदीप शर्मा परवेज चौधरी, आशु अब्बासी, डॉक्टर सलीम अहमद,प्रवेश प्रमुख,मनोज पंडित, पुष्पा पुष्पा शर्मा, महिला सभा जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी,गोमती राजपूत,विजय चंद्र,सौदान सिंह गुर्जर, किशन कुमार यादव, सरफराज अहमद, आशा सचदेवा, रश्मि चौधरी, महानगर महिला सभा अध्यक्ष किरण कालिया, राज देवी चौधरी सोनिया सिंह और इमरान रिजवान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।