गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सांसद तथा केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के छह नजदीकियों को भारत सरकार ने दूरसंचार सलाहकार समिति एवं रेलवे समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इनमें एक महिला कार्यकर्ता भी शामिल है यह जानकारी सांसद जनरल वीके सिंह के कार्यालय प्रभारी कुलदीप सिंह चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी प्रतिभा जायसवाल, भानु प्रताप सिसोदिया, सतीश शर्मा, मनोज प्रधान और हातिम सिंह नागर को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके अलावा पिलखुवा निवासी अजीत तोमर को रेलवे का सदस्य मनोनीत किया है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों का कार्यकाल जनवरी 2022 तीन साल के लिए रहेगा।
गौरतलब है कि काफी दिनों से इस संबंध में चर्चाओं का बाजार गर्म था। जहां पार्टी कार्यालय से लेकर दिल्ली तक विभिन्न नामों की लगातार चर्चा हो रही थी। अब ऐसे में जनरल वीके सिंह ने अपने करीबी लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त करा कर एक तरह से ऐलान कर दिया है कि जो लोग पार्टी के प्रति समर्पित रहेंगे और गुटबाजी से दूर रहेंगे। उन्हें निश्चित रूप से महत्वपूर्ण पदों पर आसीन किया जाएगा।