ग्रेटर नोएडा में मॉडल से छेड़छाड़ करने में सहेली का पति गिरफ्तार

Share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में रहने वाले ईवेंट ऑर्गनाइजर ने अपनी पत्नी की सहेली और मॉडल के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर युवती को धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ईवेंट ऑर्गनाइजर को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा निवासी युवती ने गुरुवार को बिसरख पुलिस में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पेशे से मॉडल है। उसकी सहेली ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहती है। उसकी सहेली ने उसे अपने घर बुलाया और बताया कि वह गर्भवती है। उसके पति घर में नहीं रहते हैं। वह दिल्ली में ईवेंट ऑर्गनाइजर का काम करते हैं। वह अपनी सहेली से मिलने के लिए सोसायटी में आ गई। पीड़िता का आरोप है कि सहेली के पति ने उसके साथ अश्लील हरकत कर बैड टच किया और अपने साथियों को बुलाकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने वहां से भागकर जान बचाई।

सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद ईवेंट ऑर्गनाइजिंग का काम करने वाले गुरुप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।