खत्म हुआ दिल्ली में चुनाव प्रचार का समय, अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

Share

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले गुरुवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा जिसके बाद कोई दल प्रचार नहीं कर सकेगा।

प्रचार का समय समाप्त होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आठ फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे।

11 फरवरी को आएंगे नतीजे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को वोटिंग होगी। वोटिंग दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक साथ होगी। इसके अलावा नतीजों का ऐलान 11 फरवरी को होगा। बता दें कि साल 2015 में हुए पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 67 सीटें हासिल की थी। बीजेपी को तीन सीट और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थीं।