विश्व योग दिवस की रही धूम, भाजपाइयों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Share

गाजियाबाद :- विश्व योग दिवस पर केंद्रीय मंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने योगासन कर संदेश दिया कि करो योग रहो निरोग। इस अवसर पर सभी ने अलग-अलग स्थानों पर योग के आसन किए हालांकि कोविड-19 के चलते इसी प्रकार का कोई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। लेकिन पूरे जनपद में योग के प्रति लोगों का रुझान एवं विश्वास साफ तौर पर नजर आया।

केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह ने अपने दिल्ली आवास पर विश्व योग दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन किए। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि वह शुरू से ही योगा करते रहे हैं उनका अटूट विश्वास है कि योग ना सिर्फ शारीरिक अस्वस्थता को मजबूत बनाता है बल्कि आत्म बल में भी वृद्धि करता है।

जबकि इस मौके पर राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने भी योगाभ्यास किया और कहा कि भाजपा के कार्यकाल में योग ने नई दिशा और ऊंचाई हासिल की है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योग को स्वास्थ्य के लिए एक मजबूत स्तंभ मानते हैं जिनके दिशा निर्देशन में आज योग देश में नहीं बल्कि विश्व स्तर पर बुलंदियों को छू रहा है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी योगाभ्यास किया और उन्होंने कहा कि योग करने से ना सिर्फ स्वास्थ्य मजबूत होता है बल्कि मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है। कोविड-19 महामारी में योग बेहद महत्वपूर्ण है। संकटकालीन दौर में तो योग हर व्यक्ति को अवश्य ही करना चाहिए।

महापौर आशा शर्मा ने अपने आवास पर योग अभ्यास किया। इस दौरान सोशल चौकीदार के के शर्मा एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे। जबकि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने भी योगासन कर सब को संदेश दिया कि योग को प्रतिदिन करने की बेहद आवश्यकता है।

जबकि भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी ने योगासन करने के बाद कहा कि जिन लोगों के दिनचर्या में योग शामिल है वह शारीरिक मानसिक रूप से अधिक मजबूत हैं। वही रोगों से लड़ने की उनकी क्षमता भी काफी उच्च स्तरीय है। भाजपा मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने भी योगाभ्यास किया और कहा कि जो लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हैं, वह लोग योग अवश्य करते हैं। इसी तरह सबको योग करना चाहिए ताकि हम बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।

गौरतलब है कि विश्व योग दिवस की धूम पूरे जनपद में दिखाई दी जहां सभी ने अपने अपने आवास एवं अन्य स्थानों पर योगासन कर सामाजिक रुप से संदेश दिया कि योग करने से ना सिर्फ निरोग रह जा सकता है बल्कि मानसिक रूप से भी योग करने वाले लोग अधिक मजबूत होते हैं।