Ghaziabad: प्रदेश में महिला पर टूट रहा है मुसीबत का पहाड़-कमलेश चौधरी

Share

गाजियाबाद। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। जिसके अंतर्गत सपा महिला सभा में विस्तार किया गया। जहां शिल्पी गर्ग और मोनिका त्यागी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने आशा व्यक्त की है कि दोनों पदाधिकारी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का काम करेंगे साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के बीच जाकर गट अखिलेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

इस मौके पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है। जहां महिलाओं की इज्जत और जान दोनों सुरक्षित नहीं है। इस जंगलराज के चलते आज महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रदेश की महिलाओं ने तय कर लिया है कि इस अत्याचारी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ कर देखने का काम करेंगे।

वही नवनियुक्त लोनी विधानसभा अध्यक्ष मेनका त्यागी ने जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा जिला महिला जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पार्टी से मिली इस नई जिम्मेदारी का पूरी कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगी। जबकि इसी क्रम में जिला सचिव की शिल्पी गर्ग को दी गई हैं। जिन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर कामय करते हुए पार्टी के सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे साथ ही उन्होंने आभार व्यक्त किया कि पार्टी ने उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है जिसके लिए वे जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों की शुक्रगुजार है।

गौरतलब है कि इस मौके पर मोदीनगर शहर अध्यक्ष सोनिया सिंह, अनु गोयल, सविता यल,मोनिका यादव, ब्रजबाला त्यागी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।