सपा महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरा

Share

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने सरोजनी नायडू के जन्मदिवस पर विरोध प्रदर्शन करते हुए घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया। जहां उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में तेजी से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं जबकि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है ऐसे में भाजपा अपने दावों और वादों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है।

महिला नेत्रियों ने कहा कि योगी और मोदी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि प्रदेश और देश में महिलाओं को अपराधी निशाना बना रहे हैं जबकि सरकारी अमला मूक दर्शक की भूमिका में ही नजर आ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे जबकि योगी मोदी सरकार के खिलाफ भी महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

गौरतलब है कि इस मौके पर महिला सभा जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, मधु चौधरी, रश्मि चौधरी, आशा सचदेवा, किरण चौधरी, पूजा अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, राज देवी चौधरी,सपा महिला महानगर सभा की अध्यक्ष किरण कालिया, दुर्गेश चौधरी, शशि वर्मा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।