राजपाल त्यागी के परिवार का बढ़ेगा राजनीति में कद !

Share

गाजियाबाद। इस समय जिला पंचायत चुनाव में दो वार्ड ऐसे हैं जिनमें भाजपा के एक पदाधिकारी ने पहले चुनाव लड़ने का ऐलान किया और फिर खुद ही बिना कहे अपनी दावेदारी वापिस ले ली। भाजपा ने यहां से किसी का नाम ही घोषित नहीं किया। ये वार्ड संख्या 6 और 8 की कहानी है।इस स्टोरी में मोड़ तब आ गया जब भाजपा के समर्थनविहीन चल रहे इन दोनों वार्डों में क्षेत्र के रसूखदार राजनीतिक परिवार के सदस्यों की एंट्री हो गयी। वार्ड संख्या 6 से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की पुत्रवधु और मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी की भाभी रश्मि त्यागी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

वार्ड-8 से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के पौत्र और मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी के भतीजे मोहित त्यागी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब यहां पर पार्टी वाला सीन नहीं है क्योंकि भाजपा ने यहां किसी को समर्थन दिया ही नहीं है। सूत्र बताते हैं कि यहां पार्टी कभी भी समर्थन पत्र जारी कर सकती है। सिम्बल पर चुनाव नहीं है और समर्थन वाला लैटर कभी भी जारी हो सकता है। यहां पर भाजपा किसके पक्ष में लैटर जारी करेगी यह देखने की बात है।