Noida : मुठभेड़ के बाद एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

Share

नोएडा :- कानपुर के बिकरु गांव में पुलिस व बदमाश विकास दुबे के बीच मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। उसके बाद पूरे प्रदेश में बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर उन्हें रोकने का प्रयास शुरू किया था। जो जिला गौतमबुद्ध नगर में लगातार जारी है।

नोएडा फेस 3 थाना अंतर्गत सेक्टर 63 जे ब्लॉक में रविवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात थाना फेस 3 सेक्टर 63 जे ब्लाक नोएडा में चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान अपाचे मोटर साईकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया लेकिन वह पुलिस बल पर गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया वहीं दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।

अंकुर अग्रवाल ने कहा कि घायल बदमाश की पहचान युनुस मलिक निवासी लाल कुंआ थाना कविनगर जिला गाजियाबाद मूल पता मौहल्ला इस्लामाबाद गली न 2 जिला बुलन्दशहर के रुप में हुई। जबकि उसका साथी संजू के रूप में हुई है। यूनुस को जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। यूनुस पर एक दर्जन से ज़्यादा मुकदमे दर्ज है।