बत्ती गुल होने से मुंबई बेहाल, संजय राउत पर कंगना ने कसा तंज

Share

मुंबई :- महानगरी में ग्र‍िड फेल होते ही चारों ओर हाहाकार मच गया है, मुंबई शहर में सुबह 10:15 बजे पर बिजली गुल गई थी। सूत्रों की माने तो, कलवा स्थित टाटा पावर के सेंट्रल ग्रिड के फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति पर संकट मंडराया रहा है। ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई सिटी और उसके उपनगर में बिजली नहीं है। सेंट्रल, ईस्टर्न और वेस्टर्न लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित है।

जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रिड फेल होने का असर मुंबई की लोकल ट्रेन पर भी पड़ा है, ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी परेशान हो गए हैं।

वहीं बॉलीवुड के सेलेब्स अरमान मलिक, अनुपम खेर, कंगना रनौत ने बिजली गुल होने को लेकर ट्वीट किया है। मुंबई में ग्रिड फेल हो जाने पर बिग बी ने भी दो ट्टीट किए, पहले ट्टीट में बिग बी ने लिखा पूरे शहर में बिजली का संकट है। लेकिन मैं किसी तरह से इस मैसेज को कर पाया हूं। शांत रहें सब कुछ ठीक हो जाएगा।

वहीं दूसरे ट्वीट में बिग बी ने लिखा- डोंगल काम कर रहा है। मेरे लिए वोडाफान काम कर रहा है। जहां मुंबई की बत्ती गुल होना सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे है, वहीं दसूरी तरफ इस पर ढेरों मीम्स भी बन चुके हैं, मुंबई के बत्ती गुल हो जाने पर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनाए जा रहे है, इनमें से कंगना रनौत के रिएक्शन सबसे ज्यादा वयारल हो रहा है।

कंगना ने संजय राउत की एक फोटो शेयर की है, जि‍समें वे मिनी बुलडोज़र हाथों में पकड़े हुए हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा, मुंबई में #Powercut, ऐसे में महाराष्ट्र की सरकार क-क-क…….कंगना।’
खैर मौका कोई भी हो लेकिन कंगना किसी ना किसी बहाने से ही सही लेकिन महाराष्ट्र सरकार पर कंमेट करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं है।