#Ghaziabad: दो सगे भाइयों ने एक दूसरे पर किया धारदार हथियार से किया वार, दोनों की मौत

Share

ट्रांस हिंडन। थाना साहिबाबाद की राजीव कॉलोनी में सोमवार की रात शराब पीने के दौरान दो सगे भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार हमला कर दिया। झगड़े को बढ़ता देख आसपास के लोग ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल परिजनों की तहरीर पर थाना साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगतराम अपने परिवार के साथ अपने परिवार के साथ राजीव कॉलोनी में रहता है। उनके तीन बेटे उनके साथ ही उनके घर मे रहते है। सोमवार को मोहन और सागर (मोटा) अपने चाचा के घर खाना खाने गए थे। देर रात दोनों भाइयों शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया झगड़े में दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जहां दोनों भाई पूरी तरह घायल हो गए स्थानीय पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया है।

वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मोटा शादीशुदा है इसके 2 बच्चे हैं इसमें लड़की का जन्म 11 दिन पूर्व हुआ था। जबकि छोटा भाई मोहनलाल कुँवारा था।मृतक के भतीजे महेंद्र की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।