Ghaziabad: बेहद जोरदार रहा भाजपा के खिलाफ सपा का हल्ला बोल आंदोलन

Share

गाजियाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने जिले की सभी तहसीलों पर मौजूदा प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बेहद जोश में दिखाई दिए। जिन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि आज पूरा प्रदेश योगी सरकार अत्याचार से दुखी है। प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। जहां अपराधी प्रतिदिन संगीन अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों को ना तो पुलिस का खौफ है और ना ही पुलिस अपराधियों के खिलाफ खड़ी नजर आ रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी का हर सिपाही आज आवाज बुलंद कर रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही गरीब, बेसहारा, मजदूर, युवा और महिलाओं की रक्षा के लिए काम किया है। इस जंगलराज को सपा के सिपाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और अब जब तक योगी सरकार को सत्ता से बेदखल नहीं करते थे।

तब तक हर मंच पर आवाज उठाई जाएगी। वही इस मौके पर सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरण कालिया ने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद बदतर हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। विशेष रूप से अपराधी महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। जिसके चलते महिलाएं आतंक के साए में जी रही हैं। महिलाओं को अब गत सपा सरकार याद आ रही है, जहां भी पूरी आजादी के साथ अपना जीवन जी रही थी क्योंकि महिला अपराधों पर समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह लगाम लगाई थी जबकि योगी सरकार ने एक बार फिर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

गौरतलब है कि इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, अभिषेक गर्ग,आशु अब्बासी, मुकीम चौधरी,मनमोहन गामा, सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष किरण कालिया, राजदेवी चौधरी,आशा सचदेवा, सौदान सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

युवाओं ने जंजीरों में जकड़ कर किया विरोध प्रदर्शन । इस दौरान सपा के युवा नेता मनोज पंडित और उनके साथियों ने विरोध करने का एक अलग तरीका निकाला। जहाँ उन्होंने खुद को जंजीरों में जकड़ कर सांकेतिक विरोध किया। इस मौके पर श्री पंडित ने कहा कि इस तरह से आज जनता का उत्पीड़न लगातार हो रहा है। श्री पंडित ने कहा कि योगी सरकार ने जनता को दुख, तकलीफ और अत्याचार के सिवा कुछ नहीं दिया। आज जनता अपने आपको जंजीरों में जकड़ा महसूस कर रही है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी जहां मौजूद योगी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेक दिया जाएगा।