#Ghaziabad: मुस्लिम वर्ग का भी बढ़ रहा है भाजपा में तेजी से विश्वास

Share

गाजियाबाद। पिछले कुछ दिनों में महानगर स्तर की बात की जाए तो मुस्लिम वर्ग का तेजी से भाजपा में विश्वास बढ़ना काफी अलग बाद दिखाई देती है। हालांकि मुस्लिम वर्ग पर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा अपना-अपना दावा जताते हैं लेकिन आज हालात को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भाजपा अपने पारंपरिक वोट के अलावा मुस्लिम वर्ग में भी तेजी से पेंठ बैठा रही है। जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनाव में स्थानीय स्तर पर भाजपा और मजबूत होकर उभर सकती है।

इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि पार्टी में कभी भी बिरादरी,जाति या धर्म को वरीयता नहीं दी। भाजपा भारतीय को वरीयता देती है। देश को वरीयता देती है। आज हमारे पास कई ऐसे युवा तेजतर्रार कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं जो कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पार्टी के प्रति निष्ठा, देशभक्ति और कर्मठता के बल पर बेहद उच्च मापदंड स्थापित किया हैं।

इस कड़ी में युवा भाजपा नेता इमरान चौधरी एक ऐसा नाम है जो कि लगातार पसोंडा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम कर रहे हैं।  जहां उनकी कर्मठता और सक्रियता बेहद उच्च स्तरीय है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा का नारा ही सबका साथ सबका विकास है ऐसे में किसी धर्म जाति और बिरादरी की बात करना ठीक नही है। वहीं भाजपा के युवा नेता इमरान चौधरी ने कहा कि पसोंडा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय से संबंधित लोग अधिक रहते हैं लेकिन गत लोकसभा चुनाव और गत विधानसभा चुनाव में क्षेत्र वासियों ने भाजपा को जमकर वोट दिया। वे और उनकी पूरी टीम क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं जिसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली है।

गौरतलब है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से मुस्लिम वर्ग में तेजी से पैंठ बैठाने में सफल होती दिखाई दे रही है। ऐसे में युवा मुस्लिम वर्ग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर महानगर संगठन के खेमे की ओर तेजी से बढ़ रहा है।