अजब गज़ब : जमीन से 160 फीट ऊपर खाने को हो जाइये तैयार, नोएडा में खुला पहला फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट

Share

नोएडा। क्या आप भी उन चाँद लोगों में से एक हैं जो हमेशा कुछ नय्या करने को उत्साहित रहते हैं। क्या आप भी वीक एंड्स पर फुल मस्ती करने वाले लोगों में से एक है तो ये खबर आपको खुश क्र देगी।

कुछ लोगों की आदत होती है की वह फर्श पर बैठकर ही खाना कहते हैं। कुछ की आदत बीएड पर या डाइनिंग टेबल पर खाने की होती है…ज़रा ठहरिये जनाब! अगर हम आपके खाने की थाली ज़मीन से 160 फ़ीट ऊपर लगवा दें तो आपका क्या रिएक्शन आएगा ? निश्चित तौर पर आप इसे असंभव ही कहेंगे मगर अब यह रोमांचक घटना सामान्य होने वाली है।

नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में हाल ही में एक ऐसा अनोखा रेस्त्रां खुला है, जहां आपको हवा में लटककर खाना खाना होगा। इसे फ्लाई डाइनिंग रेस्टोरेंट नाम दिया गया है। 

Get ready to eat 160 feet above the ground, the first fly dining restaurant opened in Noida photo

नोएडा सेक्टर-38 में 160 फीट की ऊंचाई पर बना यह रेस्टोरेंट शाम छह बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है। इस रेस्टोरेंट में क्रेन की मदद से डाइनिंग टेबल को हवा में लटकाया गया है, जिसमें कुल 24 सीटें हैं। एक ग्राहक के लिए यहां डिनर का समय 40 मिनट तय किया गया है। ग्राहकों के अलावा हवा में लटके इस डाइनिंग टेबल के बीच में रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी भी खड़ा रहता है। 

इस अनोखे रेस्टोरेंट के मालिक का नाम निखिल कुमार है। लोगों को हवा में खाना खिलाने का ये आइडिया उन्हें दो साल पहले आया था, जब उन्होंने पहली बार दुबई की यात्रा की थी। उसके बाद उन्होंने सोचा कि इसकी शुरुआत नोएडा में की जानी चाहिए।

निखिल कुमार ने बताया कि यह काम काफी जोखिम भरा था, क्योंकि इसमें कई चुनौतियां थीं। पहली तो ये कि इसके लिए ग्राहकों को कैसे तैयार किया जाए और दूसरी सुरक्षा के उपाय कैसे किए जाएं, ताकि कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सुरक्षा के सभी उपायों को परखा गया और उनके बारे में हर तरह की जानकारी जुटाई गई, ताकि ग्राहक हवा में लटक कर खाना खाने को तैयार हो जाएं।

निखिल बताते हैं कि फ्लाई डाइनिंग की प्रत्येक सीट में बकलिंग लॉक लगे हैं। क्रेन के अलावा दूसरे तमाम उपकरणों की रोज जांच की जाती है, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जर्मनी के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षित किया है। वह बताते हैं कि सुरक्षा के लिहाज से फ्लाई डाइनिंग पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को चार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर डिनर की इजाजत नहीं दी जाती है।