यमुना एक्सप्रेस वे पर बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, तीन यात्रियों की मौत, कई घायल

Share

यूपी :- शनिवार तड़के सुबह आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा जा रही डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मरने वाले तीनों यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की जान जाने का दुख जताया है। और उन्होंने जिला प्रशासन के अदिकरियो को आदेश दिया है कि घायलों को उचित उपचार दिया जाए।

पुलिस ने तत्काल स्क्रीन बुलाकर बस को हटाया और घायल यात्रियों को एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया