अलीगढ़ : स्वास्थ्य राज्य मंत्री के सामने खुली दीनदयाल अस्पताल की पोल, मंत्री के पैरों में गिरी महिला

Share

अलीगढ़ :- जिले में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के सामने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की खुली पोल गई। घायल अवस्था में इलाज का इंतजार करने वाली महिला की बेटी गिड़गिड़ा कर मंत्री के पैरों में गिर पड़ी। मंत्री के सामने मामला आने से अधिकरियों में हड़कंप मच गया। काफिले की गाड़ी से उतर कर मंत्री ने घायल महिला को रेफर होने से रोका और खुद स्ट्रेचर में धक्का लगा कर घायल महिला को इलाज के लिए इमरजेंसी में पहुंचाया। इसके साथ ही हॉस्पिटल स्टाफ को भी मंत्री लताड़ा।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग कोविड-19 को लेकर निरीक्षण करने के लिए अलीगढ़ पहुंचे। भाजपाइयो के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए सब कुछ लगभग ठीक बताया। लेकिन इसी दौरान दीनदयाल अस्पताल की पोल उस वक्त खुल गई जब एक सड़क हादसे में घायल महिला की बेटी मंत्री के पैरों में गिर गई और अपनी माँ के उपचार के लिए गिड़गिड़ाने लगी। मंत्री का तभी पारा चढ़ गया।

मंत्री अतुल गर्ग से जब अलीगढ़ के सरकारी अस्पतालों से अक्सर मरीजों को रेफर किये जाने का सवाल किया गया तो तर्क देने लगे। लेकिन अगले ही पल एक तस्वीर मंत्री के सामने आई कि वह घबरा गए। क्योंकि दीनदयाल अस्पताल की इमरजेंसी के बहार पैर छूने वाली महिला की माँ के परिजन स्ट्रेचर पर डाल कर खुद धकियाते हुए अस्पताल पर ठीक से उपचार न देने का आरोप लगाते हुए नज़र आ गए। आगे-आगे गंभीर घायल महिला की स्ट्रेचर पर थी और पीछे मंत्री का काफिला चल रहा था। मंत्री ने तत्काल अपने काफिले को रुकवा कर रेफर की हुई महिला के परिजनों को रोक लिया। घायल महिला की स्ट्रेचर खुद ही धक्का लगाकर अस्पताल स्टाफ को फटकारते हुए भर्ती करके उपचार देने का आदेश दिए और कार्रवाई की बात कहते हुए काफिले के साथ निकल गए।

दरअसल, अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके में दो बाइको की टक्कर हो गई थी। जिसमें बाइक सवार एक महिला विनेश और रिशांत घायल हो गए थे। जिनको काफी देर तक दीनदयाल अस्पताल में उपचार नहीं मिला। तभी विनेश की बेटी डॉली आ गई और मंत्री का काफिला भी इसी दौरान अस्पताल पहुंच गया। तभी यह पूरा वाकया सामने आ गया।